टनकपुर: उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन ने रोडवेज के 195 मृतक आश्रितों की भर्ती प्रक्रिया में से रोक हटाए जाने पर सीएम धामी का जताया आभार,संगठन के अध्यक्ष गौरव शर्मा सहित अन्य मृतक आश्रितों में खुशी की लहर

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

टनकपुर(चंपावत)- उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन ने सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड रोडवेज के 195 मृतक आश्रितो की भर्ती प्रक्रिया में से रोक हटाए जाने पर आभार व्यक्त किया है। आपको बताते चलें वर्ष 2017 में परिवहन निगम की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकार द्वारा रोडवेज मृतक आश्रितो के पदों को फ्रिज कर दिया गया था।

उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन वर्ष 2018 से धरना प्रदर्शन ओर ज्ञापन के माध्यम से रोडवेज मृतक आश्रितो की भर्ती प्रक्रिया में लगाई गई रोक को हटाए जाने की अनवरत मांग उत्तराखंड सरकार के समक्ष समय-समय पर रखता रहा है संगठन के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने दो बार अपने शिष्टमंडल के साथ देहरादून मुख्यमंत्री आवास में जाकर ज्ञापन के माध्यम से मृतक आश्रितो की परिवहन निगम में नियुक्ति को लेकर आ रही गंभीर समस्या से मुख्यमंत्री धामी को अवगत कराया था ओर मुख्यमंत्री धामी ने संगठन के पदाधिकारीयो को आश्वासन भी दिया था कि जल्द ही कैबिनेट की बैठक में आप सभी रोडवेज मृतक आश्रितो के परिवहन निगम मे भर्ती प्रक्रिया के प्रस्ताव को पास किया जाएगा,लेकिन परिवहन मंत्री स्वर्गीय चंदन रामदास के अचानक निधन हो जाने के कारण रोडवेज मृतक आश्रितों की भर्ती प्रक्रिया का फैसला कैबिनेट की बैठक में आने से रुक गया था।

गौरव शर्मा अध्यक्ष उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: डायनेस्टी मॉर्डन गुरुकुल एकेडमी छिनकी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्रमिक दिवस,विद्यालय में कार्यरत समस्त श्रमिको को उनके बेहतरीन योगदान हेतु किया गया प्रोत्साहित

लेकिन सूबे के मुख्यमंत्री सीएम धामी ने आखिरकार 22 दिसंबर 2023 को कैबिनेट की बैठक में परिवहन निगम के 195 मृतक आश्रितो की भर्ती प्रक्रिया के प्रस्ताव को पास कर दिया गया और बीते मंगलवार को परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने परिवहन निगम के एमडी को रोडवेज के 195 मृतक आश्रितो को निगम में जल्द भर्ती किए जाने को आदेशित भी कर दिया है जिससे खुश होकर संगठन के अध्यक्ष गौरव शर्मा,महामंत्री अंजू पाल, उपाध्यक्ष हरिओम सिंह,कोषाध्यक्ष नीलम सिंह,संगठन मंत्री अनिता देवी,मुख्य सलाहकार सत्य प्रकाश गोस्वामी एवं संगठन के संरक्षक गंगा गिरी गोस्वामी रोडवेज मृतक आश्रित श्रवण सिंह, शशांक त्रिपाठी,मोहित, सचिन कोहली,संदीप सिंह,अभिषेक सिंह,कमला जोशी,अंकित जोशी, रोहित चंद,रजत कुमार,मानसी विश्वकर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दिल से धन्यवाद ओर आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हाईस्कूल में यश अवस्थी तो इंटर में हिमांशु ने किया चंपावत जिला टॉप,जिले के मेधावी छात्र छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में किया जनपद का नाम रोशन

संगठन के अध्यक्ष गौरव शर्मा,महामंत्री अंजू पाल एवं संरक्षक गंगागिरी गोस्वामी ने 27 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के टनकपुर आगमन पर पुष्पमाला से माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं संगठन की ओर से मंच पर जाकर श्रीमद् भागवत गीता की पुस्तक भी भेंट की। संगठन ने मुख्यमंत्री धामी से भेंट करवाने के लिए टनकपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हर्षवर्धन सिंह रावत का विशेष आभार जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  रसगुल्ले खाना चार परिवारों पर पड़ा भारी,बारात के रसगुल्ले खाकर चार परिवारों के चौदह लोग हुए फ़ूड पॉइजनिंग का शिकार

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 15 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles