टनकपुर तहसील में उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन का एक सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पाँचवे दिन भी रहा जारी,सीएम के नोडल अधिकारी को भी सौंपा ज्ञापन

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

                                            टनकपुर(उत्तराखंड)- उत्तराखंड रोडवेज के मृतक आश्रितों को परिवहन निगम में स्थाई नियुक्ति दिए जाने की अपनी 1 सूत्रीय मांग को लेकर उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन लंबे समय से संघर्ष कर रहा है।संगठन के अध्यक्ष गौरव शर्मा के नेतृत्व में  श्री पूर्णागिरी तहसील टनकपुर के तहसील गेट पर बैठकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पांचवे दिन भी जारी रहा।

धरने प्रदर्शन की शुरुवात रोडवेज मृतक आश्रित संगठन द्वारा गुरुवार 22 दिसंबर से कर दी गई थी। तहसील गेट पर बने धरना स्थल पर धरने के पाँचवे दिन भी संगठन अध्यक्ष गौरव शर्मा के नेतृत्व में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक धरना दिया गया।वही संगठन अध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा की मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर में होने के बावजूद शासन स्तर से आज भी कोई आला अधिकारी मृतक आश्रितो की सुध लेने धरना स्थल पर नही पहुँचा। जिसकी संगठन घोर निंदा करता है,धरना समाप्त होने के बाद संगठन को स्वयं मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर में जाकर कैंप कार्यालय के प्रभारी नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य योजना आयोग (सीटू) के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट,उत्तराखंड के समग्र विकास हेतु राज्यपाल से हुई विस्तृत चर्चा
यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया पर मतदाता जागरूकता अभियान में उत्तराखण्ड ने किया पूरे देश में टॉप,मुख्य निर्वाचन अधिकारी और सूचना महानिदेशक ने दी पूरी टीम को बधाई

नोडल अधिकारी केदार बृजवाल ने संगठन को आश्वस्त किया कि रोडवेज मृतक आश्रितों की परिवहन निगम में स्थाई नियुक्ति को लेकर उठाई जा रही 1 सूत्रीय मांग को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रखकर जल्द ही इस समस्या का निराकरण कर दिया जायेगा। संगठन के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने मीडिया को बताया कि संगठन ने धामी सरकार को दो टूक चेतावनी दे दी है,अगर धामी सरकार ऐसे ही रोडवेज मृतक आश्रितों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करती रही तो संगठन आगामी आने वाले समय में नगर निकाय चुनाव एवं लोकसभा चुनाव का भी पूर्ण बहिष्कार करेगा। संगठन की उत्तराखंड सरकार से केवल एक ही मांग है, कि रोडवेज के समस्त मृतक आश्रितों को जल्द ही सन 1974 की मृतक आश्रित नियमावली के अनुसार परिवहन निगम में स्थाई नियुक्ति दी जाए। रोडवेज में स्थाई नियुक्ति मिल जाने से आर्थिक तंगी झेल रहे रोडवेज मृतक आश्रितो के परिवारजनो के माली हालात भी ठीक हो जाएंगे।

संगठन के अध्यक्ष गौरव शर्मा के साथ धरने पर बैठने वालों में महामंत्री अंजू पाल,कोषाध्यक्ष नीलम सिंह, संगठन मंत्री अनिता देवी,शांति देवी,संरक्षक गंगा गिरी गोस्वामी मौजूद रहे।

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 15 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles